Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुधार गृह में बांटी भागवत गीता

                             मण्डला। जिला सुधार गृह एवं बंदीग्रह में वरिष्ठ समाज सेवियों के द्वारा श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी उमा यादव ने बंदीजनों को गीता के महत्व और उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों का पालन करके हम अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं और अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं जेल अधीक्षक संजय सहलाम ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेशों का पालन करके हम अपने जीवन को सुधार सकते हैं और समाज में एक अच्छा नागरिक बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में समाजसेवी शीतला वैष्णव, योगेश टेमरे, होटल नर्मदाइन से स्वाति जैन, शिरीष तिवारी गीता साहू एवं होटल नर्मदा इन के संचालक अनिरुद्ध तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार यादव ने किया।

Related posts

राजेश उइके को सौंपी गई जिले की प्रथम स्वामित्व रजिस्ट्री स्वामित्व योजना से राजेश को मिला संपत्ति के स्वामित्व का कानूनी दस्तावेज

Reva India News

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन 26 अप्रैल को

Reva India News

4 जून को जिले में 3.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment