Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केंद्र सिमरिया में जागरूकता अभियान संपन्न

मंडला, 20 दिसंबर 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के सेक्टर जहरमऊ के आंगनवाड़ी केंद्र सिमरिया में कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यौन उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, गोपनीयता के प्रावधान तथा अधिनियम के अंतर्गत मिलने वाले संरक्षण की जानकारी सरल भाषा में दी गई। किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में महिलाएं बिना भय के शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव-मुक्त कार्य, वातावरण प्रत्येक महिला का अधिकार है और इसके लिए सभी को संवेदनशील एवं जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। जागरूकता अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

Related posts

विद्युत समाधान योजना: बकाया भुगतान पर 31 दिसंबर तक सरचार्ज फ्री एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट, 6 किश्तों में भुगतान का विकल्प भी

Reva India News

पुलिस रिपोर्ट न लिखे, आपकी सुनवाई न हो तो आयोग में शिकायत दर्ज करें – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य पर्यावरण की सुरक्षा के लिए एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य जंगल आदिवासियों के जीवन व जीविका का प्रमुख आधार है – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कालपी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की

Reva India News

Leave a Comment