Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 20 दिसंबर 2025

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में एनएसएस एवं ओजस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की मजबूती में मतदान की भूमिका से अवगत कराना तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना रहा।

पंजीयन अभियान के अंतर्गत विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में पात्र छात्र-छात्राओं से मतदाता फॉर्म भरवाए गए, जिससे उनका नाम आगामी निर्वाचनों के लिए मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भव्य रंगोली का निर्माण किया। रंगोली में उकेरे गए आकर्षक रंगों एवं प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की भावुक अपील की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य द्वारा सभी विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं सुनिश्चित मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय, एनएसएस प्रभारी श्री प्रवीण अग्रवाल, ओजस क्लब से श्री राम ज्योतिषी, श्री कन्हैया बरमैया, श्री देवेंद्र कछवाहा, प्राचार्य क्रमांक-2 श्री जाटव, आर.के. हरदहा, श्री मुकेश चौरसिया, श्री नाथू सिंह घोसी, श्री शिवम मिश्रा, श्री वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती कीर्ति शुक्ला, श्रीमती शालिनी साहू, श्रीमती रंजना पांडे एवं श्रीमती मोनिका सिंगोर उपस्थित रहे।

Related posts

पेयजल योजना पर जनभागीदारी से भी होंगे काम .हो रहा गांव-गांव प्रचार

Reva India News

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिलेवासियों से जुड़ने की अपील

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के स्थापना दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

Reva India News

Leave a Comment