Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी मेला का हुआ आयोजन

मंडला, 22 दिसंबर 2025

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मंडला के तत्वाधान में 21 दिसंबर को बिंझिया मंडला में आरसेटी मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी डायरेक्टर श्री राजेश राय द्वारा सेंट्रल बैंक के उपलब्धियों के बारे में बताया गया। उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरणा मिले इसलिए आरसेटी से प्रशिक्षित सफल प्रशिक्षणार्थियों ने अपने स्वरोजगार की सफलता की कहानियाँ साझा की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बीसी (बैंक मित्र) के माध्यम से मेले में उपस्थित लाभार्थियों के पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, एपीवाई एवं सुकन्या समृद्धि खाता योजना के अंतर्गत पंजीकरण किए गए। आरसेटी मेला में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें बाजार से जोड़ना एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। अतिथियों ने मेले का अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।

इस दौरान जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री बी.डी. भैसारे, जिला कौशल विकास प्रबंधक श्री निलेश दुबे, एफएल सीसी श्री के.के. अवस्थी, श्री सतीश कुमार सिंगौर, श्री रामकुमार सिंगौर सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

खड़देवरा में हुई क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आदिवासी बैगा विकास समिति का आयोजन

Reva India News

मवई विकासखंड में अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment