Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी पर्व पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं स्वच्छता जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन

मंडला 13 अगस्त 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, क्षेत्रीय कार्यालय मण्डला द्वारा शासकीय एकीकृत हाईस्कूल पटपरा में आजादी पर्व, हर घर तिरंगा, स्वतंत्रता, स्वच्छता आदि विषयों पर तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली, पोस्टर पेंटिंग, प्रश्न मंच, प्रतियोगिता, चित्र प्रदर्शनी एवं मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से जन जागरूकता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, स्वतंत्रता का महत्व और स्वच्छ वातावरण के लाभ पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथाओं के चित्र प्रदर्शनी को छात्र छात्राओं को अवलोकन करवाया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित   किया गया व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Related posts

24 नंवम्बर को सेकंड डोज वैक्सीनेशन अभियान कोवैक्सीन का 28 दिन एवं कोविशील्ड का द्वितीय डोज 84 दिन बाद

Reva India News

मंडला पॉलीटेक्निक विद्यालय में एकलव्य योजना के तहत् निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

सहस्त्रधारा में सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री मंडला की पहचान माहिष्मती के नाम से – मंत्री उइके भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास होगा – मंत्री श्री जायसवाल  

Reva India News

Leave a Comment