Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कॉलेज चलो अभियान का शुभारंभ

मंडला, 24 दिसंबर 2025

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करने के लिए कॉलेज चलो अभियान का प्रथम चरण 5 दिसम्बर से 5 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया द्वारा कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर स्कूलों का भ्रमण किया रहा है। डॉ. सुरेन्द्र लिल्हारे एवं डॉ. गरिमा छाबड़ा द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनिया का भ्रमण कर प्रवेश प्रक्रिया, पुस्तकालय, विभिन्न छात्रवृत्ति योजना, विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन, एन.एस.एस. रेडरिबन क्लब, मेजर, माइनर, वैकल्पिक विषयों की जानकारी प्रदान की गयी। विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.के. पटेल को पम्पलेट प्रदान किया गया, जिससे विद्यालय के माध्यम से छात्राओं को प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Related posts

डी.बी.टी. योजनांतर्गत पीओएस से उर्वरक विक्रय के संबंध में जानकारी

Reva India News

29 मई को लगाए गए 1440 कोविड टीके

Reva India News

ग्राम धनपुरी, इन्द्री, कामता और चंदिया में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment