Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की टीएल पत्रों की समीक्षा

मंडला 11 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में टीएल पत्रों की विस्तार से समीक्षा की। विभागवार प्रकरणवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मार्क किए गए टीएल के प्रकरणों को गंभीरता से लें एवं समय सीमा में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। संबंधित शाखा में  आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विलोपन की कार्यवाही कराएं।

समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल के पत्रों के जवाब शुक्रवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व विभाग, ट्राईबल विभाग, जिला पंचायत, नगरीय विकास, शिक्षा विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय, सहकारिता विभाग, मंडी बोर्ड, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों की प्रकरणवार प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेंयाश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित संबंधित जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत स्तरीय विशेष राजस्व शिविर के आयोजन तहसील निवास एवं नारायणगंज में 29 एवं 30 सितम्बर को लगेंगे शिविर  

Reva India News

कोविड टीके के दोनों डोज लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें जिलेवासियों से कलेक्टर की अपील

Reva India News

परिवहन विभाग ने बसों में लगाए पोस्टर  

Reva India News

Leave a Comment