Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय कन्या माध्यमिक शाला माधोपुर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 24 दिसंबर 2025

शासकीय कन्या माध्यमिक शाला माधोपुर तहसील बिछिया में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले वन स्टॉप सेंटर मण्डला द्वारा छात्राओं को वीर बाल दिवस से संबंधित गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों के बलिदान की कहानी बताई। इसके अलावा छात्राओं से प्रश्न उत्तर पूछे गये और उनके मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन जैसे रंगोली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। छात्रों को हब में दी जानेवाली सहायताओं के बारे में बताते हुये आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098, साइबर क्राइम से बचाव के लिये साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया एवं बाल विवाह के विरुद्ध 100 दिवसीय चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर 181, 1098 व दूरभाष नंबर 07642-252699 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्रायें, वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा, श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

कटरा की ऐतिहासिक बावड़ी में हुआ श्रमदान, छात्रों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Reva India News

टीएल बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Reva India News

मॉस्क का उपयोग अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment