Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजा ह्दय शाह की स्मृति में 24 मार्च को बेगम महल चैगान रामनगर में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मण्डला। संगीत संकल्प मण्डला द्वारा राजा ह्दय शाह की स्मृति में 24 मार्च को बेगम महल चैगान रामनगर में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम साधनारत संगीतज्ञों की कला और चितंन की प्रतिष्ठा के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम चैतन्य ताम्बे द्वारा राग बागेश्वरी में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया गया जिसमें अथर्व पाण्डेय तबला में तथा संगीत शिक्षक श्रीकांत पाण्डेय हारमोनियम में संगत दी। सर्वेश पटैल द्वारा प्रस्तुत भजन में विनय श्रीवास्तव द्वारा तबला में संगत दी गई। कार्यक्रम में अनुरूद्ध मिश्रा द्वारा यमन राग पर आधारित बांसुरी वादन किया। सभी कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाॅ दी गईं। कार्यक्रम में संगीत संकल्प संस्था के अध्यक्ष शोभराज पाण्डेय, समाजसेवी पुष्पा ज्योतिषी, यशवंत ताम्बे सहित एनएसएस शिविरार्थी तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Related posts

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

Reva India News

सी.एम. हेल्पलाईन की विभागीय रैंकिंग में ऊर्जा विभाग प्रदेश में प्रथम स्थान

Reva India News

अवैध उत्खनन एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने टॉस्क फोर्स की संयुक्त बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment