Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मत्स्य पालन एवं व्यवसाय के लिए एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक

मंडला, 26 दिसंबर 2025

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना लागू की गई है। 24 दिसंबर 2025 को ग्राम चीरी विकासखण्ड नारायणगंज में मछुआ सहकारी समिति सुनैना के सदस्यों का एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन कराया गया। कैम्प में हितग्राहियों को विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस योजना के अंतर्गत मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मछुआरों, मछली किसानों, मछली विक्रेताओं और मत्स्य पालन में अन्य हितधारकों का (राष्ट्रीय मत्स्य डिजीडल प्लेटफार्म) पर पंजीकरण किये जाने के लिए जिले के मत्स्य पालकों, मत्स्य सहकारी समितियों एवं मछुआ समूह के सदस्यों मत्स्य विक्रेताओं एवं मत्स्य उद्यमियों के लिये नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिस पर मत्स्य व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों का पंजीयन किया जाना है।

Related posts

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

9 दिसंबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

शासकीय हाईस्कूल ग्वारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment