Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले के पूर्व मॉक इंटरव्यू के सत्र आयोजित कराएं – कलेक्टर गोलमेज कक्ष में आयोजित जिला कौशल विकास समिति की बैठक में दिए निर्देश 20 जनवरी को आरडी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

मंडला, 8 जनवरी 2026

आगामी 20 जनवरी को पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (आरडी कॉलेज बड़ी खैरी) के ऑडीटोरियम में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेला (महा युवा संगम) के संबंध में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की पूर्व तैयारी कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए रिज्यूम सेशन तथा मॉक इंटरव्यू के सत्र अनिवार्य रूप से आयोजित कराएं। विदित है कि इस रोजगार मेले में जिले तथा अन्य क्षेत्रों से विनिर्माण एवं सर्विस सेक्टर की 36 कंपनियों के 2200 रिक्त पदों पर युवाओं की भर्ती की जानी है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने लिंक के माध्यम से अब तक पंजीकृत युवाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले 5 वर्षों के महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक एवं आईटीआई से पासआउट बच्चों की सूची तैयार कर संस्थाओं में कंट्रोल रूम बनाएं, जिनके माध्यम से टेलीकॉलिंग के जरिए लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पंजीकृत युवाओं की आवश्यकता और योग्यता के अनुसार कंपनियों की वैकेंसी देखते हुए मैचिंग कराएं जिससे मेले के दिन काउंसलिंग आसानी से कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजीकृत युवाओं की टेक्निकल और नॉन टेक्निकल श्रेणी में अलग-अलग सूची बनाएं जिससे मेले में भाग लेने वाली कंपनियों के लिए अलग-अलग योग्यता के युवाओं को संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के पास काउंसलिंग तथा इंटरव्यू के लिए भेजा जा सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन व श्री संस्कार बावरिया, प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज, प्राचार्य पीएमश्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, प्राचार्य आईटीआई, सहायक प्रबंधक उद्योग एवं व्यापार केन्द्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

लिंक के माध्यम से कर सकते हैं पंजीकरण

 

वृहद रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक पास सभी युवा सम्मिलित हो सकते हैं। मेले में उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इसमें शामिल होने के लिए नवीन लिंक https://forms.gle/bHAnn9JhSMgpqruA7 में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पूर्व में प्रदाय लिंक में रजिस्ट्रेशन कर चुके युवाओं को पुनः रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडला एवं आईटीआई मंडला के नंबरों शासकीय आईटीआई मंडला 7999651705, जिला रोज़गार कार्यालय मंडला 9407312872 एवं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र मंडला 8989690987 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर (सखी) मण्डला में वीर बाल दिवस मनाया गया

Reva India News

साक्षी पंद्राम ने सहकारी बैंक की सीईओ का पदभार ग्रहण किया

Reva India News

बम्हनी बंजर में शराब समूह का लाइसेंस निरस्त

Reva India News

Leave a Comment