Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सरपंच के 5 और पंच के 71 पदों पर होगा उपनिर्वाचन

मंडला, 2 सितम्बर 2026

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जुलाई 2026 की स्थिति में रिक्त पदों के लिए पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडला द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले की 9 जनपद पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

जारी सूची के अनुसार सरपंच के 5 पद तथा पंच के 71 पद रिक्त हैं। जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत सदस्य के कोई पद रिक्त नहीं हैं। सरपंच के रिक्त पदों में नैनपुर की ग्राम पंचायत चंदिया जर, नारायणगंज की देवहरीकला उर्फ बबलिया, बीजाडांडी की चरगांव माल, मवई तथा मंडला की गुरारखेड़ा ग्राम पंचायत शामिल हैं।

जनपद पंचायतवार देखें तो मंडला में 27, मोहगांव में 4, घुघरी में 7, नैनपुर में 7, बिछिया में 7, मवई में 1, निवास में 3, नारायणगंज में 9 तथा बीजाडांडी में 6 पंच पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन संबंधी गतिविधियाँ प्रभावी रहेंगी।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

जिले में अब तक 952.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी

Reva India News

Leave a Comment