Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन सम्बंधी बैठक सम्पन्न

मंडला, 8 जनवरी 2026

12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस युवा दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजन से सम्बंधित बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला के खेल ग्राउण्ड में किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम जिले की समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में भी निर्धारित समयावधि में किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक एक समय एवं एक संकेत तथा एक साथ किया जावेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, वन्देमातरम तथा मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। तत्पश्चात पूर्व की भांति रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री जी का रिकार्डेड संदेश प्रसारित किया जाकर सूर्य नमस्कार एवं प्रणायाम कार्यक्रम सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में छात्रायें सलवार सूट/ट्रेक सूट तथा छात्र स्कूली ड्रेस/ट्रेकसूट में सम्मिलित हो सकेंगे।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किसी भी संस्था अथवा छात्र-छात्राओं का भाग लेना पूर्णतः स्वेच्छिक होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार की बाध्यता नहीं रखी जाएगी। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में कक्षा छटवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे तथा कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थी केवल दर्शक के रूप में उपस्थित हो सकेंगे। कार्यक्रम समाप्ति उपरान्त विद्यार्थियों को सेव, केला, बिस्किट एवं अल्पाहार आदि का वितरण विद्यालयों के द्वारा अपनी स्थानीय निधि से किया जा सकेगा।

कार्यक्रम आयोजन सम्बंधी बैठक में डीईओ श्रीमती मुन्नी बरकडे, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता, एडी श्री लालसाय मसराम, एडी श्री रोहित बड़कुल, डाइट प्राचार्य श्री राजेश जायसवाल, डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र, जिला क्रीडा अधिकारी, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास, श्री सुनील नागवंशी रक्षित निरीक्षक, बीएमएफसी श्री सत्यजीत पटैल, श्री कन्धीलाल मरकाम, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला योग समिति से श्री कमलेशधर दुबे, श्रीमती ज्योतिषी, श्री रामगोपाल पटैल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

*9 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए*

Reva India News

नारायणगंज: सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने किया नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment