Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

12 जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले संकल्प से समाधान अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला, 11 जनवरी 2026

12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलने वाले संकल्प से समाधान अभियान, सुशासन व स्वराज के लिए प्रतिबद्ध विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य के अंतर्गत शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ ग्राम पंचायतों/नगरीय निकायों/तहसील एवं जिला स्तर पर उसके पात्र हितग्राहियों तक समय-सीमा में पहुंचाने व कार्यक्रम को सुचारु रुप से संपादित करने के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, लीड बैंक मैनेजर, सेंट्रल बैंक मंडला श्री सुजाय, अधीक्षक भू-अभिलेख मंडला श्री हीरा मोहन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री एलएस सैयाम, प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री सचिन जैन, प्राचार्य आईटीआई मंडला श्री आरएस वरकड़े, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती वंदना गुप्ता, उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अश्विनी झारिया, अधीक्षण यंत्री म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल श्री अयूब खान, सहायक संचालक उद्यान श्री एमएस मरावी, प्राचार्य रानी दुर्गावती महाविद्यालय श्री अनिल गुप्ता, सर्व अनुविभाग मंडला, नैनपुर, बिछिया, घुघरी एवं निवास सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला योजना अधिकारी श्री ओमप्रकाश सिरसे,  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती डीजे मोहंती, श्री पदाधिकारी श्री राजेश मिश्रा, सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग सुश्री पायल असटकर, जिला परिवहन अधिकारी श्री बीके गुप्ता, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. यू.एस. तिवारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केन्द्र श्री बीएल यादव, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विनोद मरावी एवं कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मंडला श्री मनोज भास्कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन मे शत प्रतिशत निराकरण के लिए श्रीमती गुप्ता को मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

31 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

एक दिवस विलंब से निराकरण करने पर 1250 की शास्ति अधिरोपित

Reva India News

Leave a Comment