Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*अंजनिया महाविद्यालय में परीक्षा संपन्न*

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में सोमवार को बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा अंतिम दिन भी कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत आयोजित बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 167 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा में लगभग सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या नगण्य रही। वहीं केंद्राध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा प्रथम बार विश्विद्यालयीन परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 11 जून से शुरू हुई। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने ग्रामीण एवं आदिवासी विद्यार्थियों के सुविधाओं को देखते हुए विश्विद्यालय से महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया जिसे विश्विद्यालय द्वारा स्वीकार कर लिया गया इसमें अग्रणी महाविद्यालय मण्डला के प्राचार्य डॉ राजेश चौरसिया ने अहम भूमिका निभाई। परीक्षा केंद्र महाविद्यालय में ही रहने पर ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थियों की अनुपस्थित रहने की संख्या दर लगभग नगण्य रही।छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय महाविद्यालय अंजनिया ने बीए प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जिससे कि प्रथमवर्ष के छात्र बिना किसी मानसिक दबाव के और असुविधाओं से निश्चिंत रहते हुए परीक्षा दे सकें महाविद्यालय में स्थानीय विद्यार्थियों के अलावा अन्य आसपास के ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में अध्ययन के लिए आते हैं शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के विश्वविद्यालयीन परीक्षा केंद्र बन जाने से विद्यार्थियों को परीक्षा देने आरडी महाविद्यालय मण्डला नही जाना पड़ा। मण्डला की दूरी अंजनिया से लगभग 20 किलोमीटर दूर है, इस तरह से महाविद्यालय प्रशासन के लिए गए निर्णय से विद्यार्थियों के अनावश्यक खर्च होने वाले समय और पैसे बच गए अंजनिया महाविद्यालय परीक्षा केंद्र बनाया जाने से विद्यार्थी सरलता पूर्वक परीक्षा में सम्मिलित हो सके । 11 जून से 18 जुलाई तक चली यह परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था के बीच सम्पूर्ण परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी तन्मय होकर परीक्षा देते नजर आए। इस परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल सम्पन्न कराने में सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ नवीन हरदहा एवं डॉ घनश्याम झारिया के साथ सम्पूर्ण स्टॉफ जिनमें सहायक प्राध्यापक राजकुमार सिंगौर, प्रशांत यादव,डॉ शोभा शर्मा,डॉ शोभना पटेल,डॉ विजय मौर्य,श्रीमति गरिमा छाबड़ा,संदीप चौरसिया, संतोष नन्दा की विशेष भूमिका रही।

Related posts

धान खरीदी की शिकायत निराधार पाई गई  

Reva India News

पशुपालक दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ा सकते हैं – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 2-2 नग भैंस वितरण किए

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निवास और नारायणगंज में किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment