Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई: कलेक्टर श्री मिश्रा ने सुनी 81 आवेदकों की समस्यायें

मंडला, 13 जनवरी 2026

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिले से आये 81 आवेदकों ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने भी आवेदकों की समस्या सुनी। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुये।

Related posts

नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत जिले में स्थापित करेंगे 33 बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर  

Reva India News

महाकवि कालिदास की रचनाएं हमारे देश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर : उप राष्ट्रपति श्री धनखड़

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त/डायरिया रोग से कैसे अपना बचाव करें

Reva India News

Leave a Comment