Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत जगन्नाथर में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित

मंडला, 19 जनवरी 2026

ग्राम पंचायत जगन्नाथर में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया और विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन, शिकायतें एवं मांगों का मौके पर निराकरण करने की दिशा में कार्यवाही की गई।

कार्यक्रम के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से आम नागरिकों को सरल, त्वरित और पारदर्शी समाधान प्राप्त हो रहा है। संकल्प से समाधान अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

Related posts

कलेक्टर ने प्रतिमा विसर्जन कुण्ड पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

शिक्षा एवं उपलब्ध संसाधनों को परिणाममूलक बनानेगें सीएम राइज स्कूल

Reva India News

ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति पर फोकस पीएचई मंत्री ने मंडला में ली समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश

Reva India News

Leave a Comment