Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामोदय से अभ्युदय: निवास में ग्रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 19 जनवरी 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय निवास में 18 जनवरी को ग्रामोदय से अभ्युदय के अंतर्गत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर मल्यार्पण एवं तिलकवंदन और ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं संस्कार, सामाजिक समरसता, स्वालंबन एवं स्वदेशी, गौ संरक्षण एवं नागरिक सेवा पर्यावरण संरक्षण, उत्तम स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण की जानकारी दी गई।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमति मंजूरानी कुलस्ते, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन, मंडल अध्यक्ष श्री आकाश पांडे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री सचिन कुमार खंपरिया, वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित प्रशांत चौकसे, वरिष्ठ समाजसेवा श्री विजय बहादुर परस्ते, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील दुबे, म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन सहित संबंधित उपस्थित थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रदेश सरकार की लोकहितकारी, जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण के सृजन के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर 26 जनवरी तक ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन समस्त पंचायतों में किया जा रहा है।

Related posts

पुलिस थाना महाराजपुर द्वारा नो एंट्री के उल्लंघन पर 7 ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

Reva India News

आम आदमी पार्टी की प्रदेशध्यक्ष रानी अग्रवाल का आगमन आज

Reva India News

जिले में आज 7 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment