Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थाना मोतीनाला अंतर्गत प्राप्त अज्ञात महिला की शव की पहचान एवं उसके परिजनों के संबंध में सूचना दें

10 जून 2025, मंडला

थाना प्रभारी थाना मोतीनाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मोतीनाला जिला मंडला (म.प्र.) में 6 जून 2025 को ग्राम मोतीनाला, नटराज होटल से करीबन 3 किमी आगे एनएच-30 मार्ग, किनारे जोगी मंढ़ी के जंगल में एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 30-35 वर्ष की शव (करीबन 5-7 दिन पुराना) हरदूल के पेड़ एवं पत्थर के बीच क्षत-विक्षत हालत में मिलने पर थाना मोतीनाला में मर्ग क्रमांक 20/2025 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। मृतक के पहचान के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नही हो सका है। अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में शव की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश हेतु किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर थाना मोतीनाला, जिला मंडला, थाना प्रभारी मो.नं. 6266658689 एवं जाँचकर्ता 7987907047 को सूचित करें।

Related posts

जिला दण्डाधिकारी ने जिले में सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, रामलीला, रावण दहन आदि कार्यक्रमों के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Reva India News

*हाईवे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल चोरी पर मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई—तीन आरोपी गिरफ्तार*

Reva India News

अन्त्येष्टि सहायता योजना के रूप में मिलेंगे 3 हजार रूपये

Reva India News

Leave a Comment