Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोदो एवं कुटकी की उपार्जन अवधि 31 जनवरी तक बढ़ी किसानों को मिलेगा अधिक समय

मंडला, 20 जनवरी 2026

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 में कोदो एवं कुटकी के उपार्जन की अवधि में वृद्धि कर दी गई है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्यप्रदेश (भोपाल) द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कोदो एवं कुटकी का उपार्जन अब 01 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पहले यह कार्य 15 जनवरी तक किया जाना था। उपार्जन अवधि बढ़ने से अधिक से अधिक पंजीकृत कृषक योजना का लाभ लेकर अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।

निर्देशों के तहत संबंधित जिलों में निर्धारित अवधि में कोदो एवं कुटकी का उपार्जन कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

Related posts

विश्राम गृह अधिग्रहित

Reva India News

मतदान एवं मतगणना हेतु शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 64 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment