Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

मण्डला 19 जुलाई 2021

5 वर्ष तक की उम्र के बच्चे वाले परिवार के घर-घर जाकर प्रायः बालकालीन बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित के उद्देश्य से संचालित किए जाने वाले दस्तक अभियान का राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए। रेडक्रॉस भवन स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतींद्र झारिया, डॉ. विजय धुर्वे आदि उपस्थित रहे। यह अभियान 19 जुलाई से 18 अगस्त तक संचालित होगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए संकल्पित है। अभियान के दौरान चिन्हित किए गए बच्चों को शासन द्वारा समुचित उपचार प्रदान किया जाएगा। दस्तक अभियान प्रदेश सरकार की एक अनुकरणीय पहल है जिसके तहत् 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग का पूरा अमला घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं बाल्यकालीन बीमारियों को चिन्हित कर उन्हें उच्च लेवल की संस्था में भर्ती कराकर उनका इलाज किया जायेगा। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पालकों को भी जागरूक रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने कहा कि 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक दस्तक अभियान आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल एएनएम आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चे वाले परिवार के घर-घर जाकर प्रायः बाल कालीन मैं पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जायेगा दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रबंधन करना है जिससे बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर यतींद्र झारिया ने बताया कि दस्तक अभियान के साथ दस्त रोग नियंत्रण पखवाड़ा आईडीसीएफ गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।

Related posts

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट ऑडिशन की शुरुआत पहले दिन गायन में 65 प्रतिभागियों ने बांधा समां, स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर हो सकते हैं शामिल

Reva India News

जल शक्ति से नव भक्ति अभियान अंतर्गत ग्राम चरगांव माल में जल प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment