Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जयंती पर मण्डला में निर्झरणी महोत्सव का भव्य आयोजन माहिष्मती घाट पर भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

मंडला, 26 जनवरी 2026

नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा मण्डला के ऐतिहासिक माहिष्मती घाट पर निर्झरणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक आयोजन में आस्था, संगीत और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में रीवा जिले की प्रसिद्ध कलाकार मुकुल सोनी एवं उनकी टीम तथा लीला नाट्य प्रस्तुति सिवनी के आशीष पटेल एवं उनकी टीम ने अपनी मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने सभी का मंगल सभी का जस, जिस भजन में राम का नाम ना हो जैसे भजन गाकर अपनी प्रस्तुतियां दी।

निर्झरणी महोत्सव के इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

मंत्री श्रीमती उईके, प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल, सांसद श्री कुलस्ते एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

निर्झरणी महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की सराहना की गई। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी में प्रवेश के लिए आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएंगे

Reva India News

पूजा और वर्षा नंदा को जनसुनवाई में दिया गया श्रवण यंत्र

Reva India News

सख्ती से कराएं कोरोना कर्फ्यू का पालन होम आईसोलेट मरीजों की सतत मॉनिटरिंग करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की 3 से अधिक एक्टिव केस वाली पंचायतों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment