Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा पूजन में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उईके

मंडला, 26 जनवरी 2026

रविवार 25 जनवरी की सुबह मां नर्मदा जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके माहिष्मती घाट पर आयोजित विशेष मां नर्मदा पूजन में शामिल हुई। यहाँ उन्होंने मां नर्मदा का पूजन, दुग्धाभिषेक तथा नर्मदा आरती कर जिले वासियों के सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान श्री प्रफुल्ल मिश्रा, टिकरवारा सरपंच श्रीमती श्रृद्धा उईके कवरेती, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 22 जनवरी को लगने वाले शिविर

Reva India News

नगरीय क्षेत्र में दवाईयों का छिड़काव

Reva India News

वाडिवा के नेतृत्व में मनाया गया राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस

Reva India News

Leave a Comment