Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2047 तक विकसित भारत का संकल्प हम सभी की जिम्मेदारी: मंत्री श्री जायसवाल प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान- सांसद श्री कुलस्ते प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

मंडला, 27 जनवरी 2026

            केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ग्राम पंचायत माधोपुर में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुटीर एवं ग्रामोद्योग (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम बिछिया श्रीमति सोनाली देव, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन और संस्कार बावरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।         

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 के सपने को साकार करना केवल सरकार का कर्तव्य नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब हर ग्रामीण और हर पंचायत सशक्त होगी, तभी राष्ट्र पूर्ण रूप से विकसित कहलाएगा। मंत्री श्री जायसवाल ने जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।

            सांसद श्री कुलस्ते ने प्रशासन आपके द्वार अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके द्वार से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। यह अभियान शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के स्वीकृति पत्र और लाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।

Related posts

जिम्मेदार अधिकारीयों की लापरवाही से ढप्प पडा विकास कार्य‐ ग्राम पंचायतों में जमकर चल रहा भ्रष्टाचार- ठेकेदार और सरपंच सचिव मिलकर सासकिय योजनाओ को लगा रहे चूना –

Reva India News

कलेक्टर ने लिया कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा

Reva India News

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

Leave a Comment