Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गौशाला डुडुडुम, फूलसागर और धेनुबाड़ी टिकरिया में गोवर्धन पूजन कर गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया गया

मंडला 3 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025 तक गौवंश रक्षा वर्ष मनाने के साथ ही गौवंश और गौरक्षा से संबंधित घोषणाएं की गईं हैं। जिसके तहत वर्ष 2024-25 को गौ रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन और उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. यू.एस. तिवारी के मार्गदर्शन में गौ रक्षा वर्ष के अंतर्गत शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या के अवसर पर जिले में संचालित गौशाला मधुबन नागपाठ गौशाला डुडुडुम विकासखंड नैनपुर, नवीन गौशाला फूलसागर विकासखंड मंडला, धेनुबाड़ी गौशाला टिकरिया विकासखंड मंडला में गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। गोवर्धन पूजन के अवसर पर अहीर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नागरिक गौपूजन में शामिल होकर गौवंश पशुओं को लड्डू प्रासन कराया। कार्यक्रम में रंगोली, पशु उपचार, स्वच्छता, गौ सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ सेवकों और पशु प्रेमियों को सम्मानित किया गया।

Related posts

वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

नारायणगंज क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Reva India News

Leave a Comment