Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण का सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री ने दिये परीक्षा के तनाव को दूर करने के टिप्स

मंडला, 6 फरवरी 2026
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय
कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों ने देखा
और सुना। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने परीक्षा के तनाव को दूर करने, आत्मविश्वास
बढ़ाने और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बहुमूल्य टिप्स सुझाए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम ने छात्रों को
संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह लेना चाहिए और बिना
किसी मानसिक दबाव के अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्य को स्मार्ट
तरीके से करें और अनवरत करें, यही सफलता का मंत्र है।
इस दौरान एसी ट्राइबल श्रीमती वंदना गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का
उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का भय निकालना है। छात्र आत्मविश्वास को
हमेशा ऊंचा रखें।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े ने मोबाइल से दूर रहने और
लिखकर याद करने की सलाह दी। करियर काउंसलर श्री अखिलेश उपाध्याय ने
कहा कि अपना श्रेष्ठ देना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इम्तिहान इंसान को
परिपक्व बनाते हैं। परीक्षा एक पड़ाव है मंजिल नहीं। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र-
छात्रएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

चुटका परमाणु विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने खाद वितरण केन्द्र का लिया जायजा किसानों से की चर्चा

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खुलेगा पुरातत्व संग्रहालय महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

Reva India News

Leave a Comment