Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मलारा में किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किसान से करवाई खरीदी की शुरूआत केन्द्र पर आए किसानों का किया शाल-श्रीफल से स्वागत

मंडला, 01 दिसंबर 2025

जिले में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ आज से हो गया है। धान खरीदी के प्रथम दिन कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, मलारा में पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध संसाधनों, तौल व्यवस्था, बारदाना, रिकॉर्ड संधारण व किसानों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया।

केंद्र पहुंचने पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने धान लेकर आए किसानों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। किसानों ने भी पुष्पगुच्छ तथा पारंपरिक रीति से उनका अभिनंदन किया। इस सौहार्दपूर्ण स्वागत के दौरान पूरे माहौल में उत्साह देखा गया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसान श्रीमती मोहिनी उपाध्याय से तुलाई कार्य का औपचारिक शुभारंभ करवाया। उन्होंने किसान श्री मदनलाल सिंगौर, श्री अम्बिका वाजपेयी एवं श्रीमती मोहिनी उपाध्याय से बातचीत भी की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की नमी और गुणवत्ता जांच निर्धारित मानकों के अनुसार की जाए, तौल में पूरी पारदर्शिता रहे और किसी किसान को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए तथा खरीदी अवधि तक रोजाना समीक्षा की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर कोई बाधा न आए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, कृषि उप संचालक श्री अश्विनी झारिया, डीएसओ श्री संत भलावी, महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री एनके कोरी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 अक्टूबर 2024

Reva India News

कोविड मरीजों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसान अपनी फसल का पंजीयन समय-सीमा में कराएं

Reva India News

Leave a Comment