Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रशासन सख्त देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर बंधन लॉन में हुई कार्रवाई

मंडला, 8 फरवरी 2026
आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए और विद्यार्थियों की एकाग्रता व शांतिपूर्ण
वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन निरंतर
सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बीती रात शहर के बंधन लॉन में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम
के दौरान ध्वनि प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासनिक टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई
की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा के आदेशानुसार नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी ने पुलिस बल के
साथ बंधन लॉन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि समारोह में डीजे की
आवाज निर्धारित सीमा से कहीं अधिक थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।
नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले डीजे की आवाज को कम
करवाया। उन्होंने आयोजकों और डीजे संचालक को सख्त लहजे में हिदायत दी गई कि ध्वनि
विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही किया जाए। यदि दोबारा नियमों

का उल्लंघन पाया गया, तो डीजे मशीन जब्त करने के साथ-साथ संबंधितों के विरुद्ध कठोर कानूनी
कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पशुधन संजीवनी योजनांतर्गत शुल्क निर्धारित  

Reva India News

एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित

Reva India News

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन पर कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment