Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क सुरक्षा: हेलमेट विक्रेताओं और पेट्रोल पम्प संचालकों को समझाइश

मंडला, 8 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश अनुसार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और
पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेश के बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों
पर ऑर्डर की प्रति चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा
पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। बिना हेलमेट पहने हुए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल
नहीं देने की चेतावनी दी जा रही है।
प्रशासन का यह कदम सड़क हादसों में कमी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने
के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके साथ-साथ प्रशासन और पुलिस की टीम ने सड़क किनारे हेलमेट
विक्रय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स से भी संपर्क किया। इस दौरान उनके हेल्मेट्स की क्वालिटी की जांच
की गई। सभी स्ट्रीट वेंडर्स को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल अच्छी गुणवत्ता वाले, निर्धारित
मानकों के अनुरूप हेलमेट ही बिक्री के लिए रखें। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि
वे स्वयं की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं।

Related posts

अंजनिया काॅलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का योगाभ्यास  

Reva India News

किसान अपना स्लॉट 15 जनवरी तक बुक कर सकते हैं

Reva India News

जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मंडल की बैठक आयोजित  

Reva India News

Leave a Comment