Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुष्ठ रोग को शकुन बाई ने दी मात

मंडला, 9 फरवरी 2026
यह कहानी है मण्डला के स्वामी सीताराम वार्ड की निवासी 40 वर्षीय श्रीमती
शकुन कतिया की, जिन्होंने न केवल एक गंभीर बीमारी को हराया, बल्कि अपनी दृढ़
इच्छाशक्ति से समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।
कुछ साल पहले तक शकुन बाई का जीवन सामान्य था। पति श्री माहेनलाल
कतिया के देहावसान के बाद, घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी।

वह देहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थीं। अचानक उनके शरीर में
बदलाव आने लगे; पूरे शरीर पर बड़े-बड़े दाग उभर आए, जिनमें सुन्नपन था। न
उन्हें ठंडे का अहसास होता था, न गर्म का। बीमारी के बढ़ते असर के कारण उनका
काम पर जाना बंद हो गया और दैनिक जीवन कष्टकारी हो गया।
शकुन बाई की स्थिति पर जब स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नजर पड़ी, तो उन्हें
तत्काल जिला कुष्ठ कार्यालय मण्डला में पंजीकृत किया गया। वर्ष 2016 में उनकी
जाँच हुई और कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद उनका बहु औषधी उपचार शुरू
किया गया। शकुन बाई ने स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन
किया। नियमित दवा, 12 माह तक एमडीटी की पूरी खुराक ली। नियमित जल, तेल
उपचार और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। उन्होंने स्वास्थ्य
कर्मियों के साथ सकारात्मक तालमेल बनाए रखा।
एक साल के सघन उपचार के बाद शकुन बाई कुष्ठ रोग से पूरी तरह मुक्त
हो गईं। आज वह पूर्णतः स्वस्थ हैं और बिना किसी शारीरिक अक्षमता के पहले
की तरह मजदूरी कर अपना जीवन सम्मान के साथ जी रही हैं।
शकुन बाई की कहानी हमें सिखाती है कि कुष्ठ रोग से डरने या घबराने की
जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य जीवाणु (मायकोबेक्टीरियम लेप्री) से होने वाली
बीमारी है, जो सही समय पर इलाज मिलने से पूरी तरह ठीक हो सकती है।
यदि शरीर पर कोई सुन्न दाग दिखे, जिसमें खुजली या दर्द न हो, तो उसे
नजरअंदाज न करें। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आशा दीदी या जिला
चिकित्सालय में संपर्क करें। शीघ्र पहचान ही विकृति से बचाव है।
एमडीटी द्वारा पूर्ण उपचार संभव। सभी सरकारी अस्पतालों में जाँच और
दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध। भेदभाव मिटाएं, जांच कराएं और स्वस्थ समाज बनाएं।

Related posts

बीज अमानक पाए जाने पर क्रय-विक्रय एवं भंडारण प्रतिबंधित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 9 सितम्बर 2021

Reva India News

7 अक्टूबर को आयोजित होगा अन्न उत्सव, तैयारियाँ पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment