Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बुधवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

मंडला, 9 फरवरी 2026

ग्राम पंचायत स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के
उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य
विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से आरोग्यम मण्डला 2.0 का आयोजन
किया जा रहा है। दिन बुधवार 11 फरवरी को जिले में 32 स्वास्थ्य शिविरों का
आयोजन किया जायेगा। जिसमें बम्हनी बंजर के सिलगी, अहमदपुर, ग्वारा,
हिरदेनगर, गुरारखेड़ा, विकासखण्ड बिछिया के मांगा, देई, मनोहरपुर, मोचा, दिवारा,
विकासखण्ड नैनपुर में मुगदरा, बीजेगांव, तिंदुआबम्हनी, चिचौली, विकासखण्ड
बीजाडांडी में बेलखेडी, रमतिला, बिलनगरी माल, विकासखण्ड घुघरी में तबलपानी,
परसवाह, डूण्डादेई, विकासखण्ड मवई में पौंडी बहरमुण्डा, घुटास, भीमडोंगरी,
विकासखण्ड मोहगांव में उमरडीह, मोहगांव रैयत, गिठार, विकासखण्ड नारायणगंज में
पटेहरा, कोबरीकला, शाहा, विकासखण्ड निवास में जंगलिया, जवैधामाल, मसूरघुघरी
माल के ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5
बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

हल्दी की खुशबू से मिली नई पहचान लावर के किसान धर्मपाल सिंह ने मक्के की जगह हल्दी लगाकर बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

Reva India News

7 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित हों उपयंत्री श्री वरकड़े

Reva India News

Leave a Comment