Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान: न्यून प्रगति पर उपसंचालक पशुपालन डॉ. यूएस तिवारी को एससीएन जारी

मंडला, 11 फरवरी 2026
संकल्प से समाधान अभियान की विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक में पशु
पालन विभाग के अंतर्गत संचालित सेवाओं के क्रियान्वयन में प्रगति अत्यंत न्यून
है। इसके अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड के कुल 54 आवेदन में 17 स्वीकृत किए गए
तथा 17 निराकृत हुए तथा 37 आवेदन लम्बित, राष्ट्रीय पशुधन के कुल 54 में 2
स्वीकृत तथा 52 लम्बित एवं आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना में कुल 2
आवेदन आए जिसमें से एक भी निराकृत नहीं हुआ। संकल्प से समाधान अभियान
को प्रारंभ हुए 20 दिन से अधिक की अवधि के बाद भी निर्धारित सेवाओं का
मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की प्रगति अत्यंत न्यून है।
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उपसंचालक पशु पालन विभाग डॉ. यूएस
तिवारी को इस संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। आपके विभागीय
दायित्वों एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं लिया जा रहा है, जो
कि अत्यन्त खेदजनक है। आपका उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं

उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता
है। आपका उपरोक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के
नियम 3(1) उप नियम (एक) (दो) (तीन) के विपरीत होने से दण्डनीय कृत्य है।
अतः उक्त संबंध में आप अपना लिखित उत्तर पत्र प्राप्ति के दो दिवस के अन्दर
प्रस्तुत करें। निर्धारित समयवाधि में तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की
दशा में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिये आप
स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Related posts

पोतला दुर्घटना के घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह घायलों का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंची कलेक्टर मृतकों को नियमानुसार मदद देने के निर्देश

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित होंगी ग्रामसभाएँ

Reva India News

इस्कॉन सेंटर मंडला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव

Reva India News

Leave a Comment