Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस की पहल ने बदला 15 युवाओं का भविष्य ग्रामीण युवाओं को मिला एल एंड टी कंपनी में सम्मानजनक रोजगार नियुक्ति पत्र हाथों में आते ही खिल उठे चेहरे बिछिया क्षेत्र के युवाओं ने नई जिंदगी की ओर बढ़ाया कदम

मंडला, 12 दिसंबर 2025

मंडला पुलिस की संवेदनशील पहल ने एक बार फिर जिले के ग्रामीण युवाओं की जिंदगी में उम्मीद की नई किरण जगाई है। पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में आयोजित रोजगार कैम्प एवं काउंसलिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

एकल सुविधा केंद्र के माध्यम से मंडला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि दूरस्थ और सीमित अवसर वाले इलाकों के युवा भी निजी क्षेत्र में सम्मानजनक नौकरी प्राप्त कर सकें। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में पूर्व में आयोजित एल एंड टी कंपनी प्लेसमेंट कैंप के बाद इस बार बिछिया क्षेत्र के 15 ग्रामीण युवाओं का चयन किया गया है।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा के मार्गदर्शन में इन चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र पाते ही युवाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास की चमक और परिवारों के मन में गर्व का एहसास साफ झलक रहा था।

चयनित सभी युवाओं को प्रशिक्षण के लिए कंपनी के लखनादौन सेंटर के लिए रवाना किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद एल एंड टी कंपनी द्वारा उनका औपचारिक प्लेसमेंट किया जाएगा।

यह पहल न केवल रोज़गार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह बताती है कि जब पुलिस जैसी संवेदनशील संस्थाएँ सामुदायिक विकास के लिए आगे आती हैं, तो युवाओं के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव संभव होता है।

Related posts

ईव्हीएम व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 24 मार्च को

Reva India News

फसल अवशेषों को खेतों में जलाया जाना प्रतिबंधित नरवाई जलाने वालों पर अर्थदण्ड का प्रावधान

Reva India News

नर्मदा के रपटा पुल पर ‘नमो भारत’ पैरों तले मंडला।

Reva India News

Leave a Comment