मंडला। जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां प्रतिमा का अनावरण प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के साथ भारतीय जनता पार्टी के पांच पूर्व जिला अध्यक्ष बालकिशन खंडेलवाल, प्रमोद सिंघई जैन, रोचीराम गुरवानी, रतन सिंह ठाकुर, ब्रजेन्द्र कोकड़िया के कर कमलों से प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने एक ऐतिहासिक कार्य करते हुए जिला भाजपा कार्यालय में प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की स्थापना कर संगठन को नई पहचान दी है। यह केवल एक प्रतिमा स्थापना का कार्य नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों को जीवंत रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब से प्रफुल्ल मिश्रा ने जिला अध्यक्ष का दायित्व संभाला है, तब से संगठन में निरंतर सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति होती है। कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने आगे कहा कि हाल ही में जिला अध्यक्ष द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा की स्थापना भी की गई थी, जिसने कार्यालय परिसर को राष्ट्रवादी विचारधारा का केंद्र बना दिया है। अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कर उन्होंने संगठन की वैचारिक धरोहर को और सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों, त्याग और समर्पण की परंपरा से जोड़ते हैं। यह कार्य आने वाले समय में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरे पांचों पूर्व अध्यक्ष भ्रातृत्व भाव से मेरे निमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल की प्रतिमा भावी पीढ़ी को अंत्योदय सेवा एवं समर्पण का संदेश देती रहेगी। उनकी प्रतिमा को देखकर नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं के संस्कार और विचारधारा से आती है, और ऐसे प्रेरणा स्रोत हमें निरंतर आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। वहीं अपने संबोधन के दौरान प्रफुल्ल मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि उनका परिवार है। पार्टी ने उन्हें पहचान, सम्मान और सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा, “मेरा सौभाग्य होगा कि भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यक्रम बैठक या प्रवास दौरान मेरी अंतिम सांस ही मैं अपना सौभाग्य मानूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूती प्रदान करें। वहीं जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद मनोहर तांबे जी को कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण किया गया था लेकिन वे अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये इस अवसर पर उन्होंने फोन के माध्यम से प्रतिमा के अनावरण पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं वहीं कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला एवं प्रफुल्ल मिश्रा को बधाई दी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा, राजेश जैन, मंजू कछवाहा, महेंद्र पटेल, शैलेश मिश्रा, महेंद्र राठौर, रामप्रकाश साहू, जिला महामंत्री पंडित सिंह धुर्वे, संतोष रजक, नरेश चंद्रोल जिला मंत्री कृष्णा पंजवानी, जोरावर सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, कौशल्या मरावी, रक्षा अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अखिल सिहारे कार्यालय मंत्री थामन बरमैया, मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत, ललित लोधी,प्रजय जैन, सूर्यकांत जंघेला, श्रीराम परते, नीरज भट्ट, अनूप सरौते, सुरेंद्र धुर्वे, राजकुमार चौकसे, प्रहलाद मरकाम, आकाश पांडे, धर्मेंद्र मिश्रा, डुमारी कुम्हरे, मालती मरावी, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, मोर्चा अध्यक्ष जाकिर हुसैन, उमेश शुक्ला, जुगल बघेल, विजय सर्वटे नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित रजनी मरावी, मीना हरदहा, ओमवती उइके, मनीषा मरकाम, आसाराम भारतीया सहित भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पिछला पद
