Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

4337 किसानों से 247439.55 क्विंटल धान की खरीदी

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 15 दिसम्बर 2021 तक जिले के 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। आज दिनांक तक 4337 किसानों से 247439.55 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आयें। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को दें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी आग्रह किया है।

Related posts

आर सेटी में हुआ कास्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

Reva India News

प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान जिले की जानकारियों के लिए अधिकारी नियुक्त

Reva India News

स्वामित्व योजना के वर्चुअल कार्यक्रम जिला जनपद और पंचायतों में संपन्न होंगे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वामित्व योजना की तैयारियों की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment