Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 14 फरवरी 2026

रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रेक्टर जप्त

 

मंडला, 14 फरवरी 2026

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर तथा कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशानुसार हिरदेनगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 जेडडी 3971 मय ट्राली को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया।

उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चैकी प्रभारी हिरदेनगर की सुपुर्दर्गी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

 

 

 

 

 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

 

मंडला, 14 फरवरी 2026

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। माहिष्मती घाट एवं संगम घाट, महाराजपुर में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इस अवसर पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से मार्ग डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी।

 

डायवर्सन व्यवस्था

पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग

 

बम्हनी-नैनपुर से जबलपुर एवं मंडला शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन आरटीओ कार्यालय, पुरवा, प्रथम ढाबा होते हुए नेशनल हाईवे एनएच-30 से होकर जाएंगे।

 

कटरा हाईवे बायपास

 

जबलपुर की ओर से महाराजपुर, नैनपुर एवं घंसौर की ओर जाने वाले समस्त वाहन नेशनल हाईवे से प्रथम ढाबा, पुरवा, आरटीओ कार्यालय होकर जाएंगे।

 

आंगन तिराहा

 

घंसौर रोड से मंडला शहर आने वाले एवं जबलपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन आंगन तिराहा से डायवर्ट होकर बजरंग चौक, पौड़ी रेलवे क्रॉसिंग तिराहा, आरटीओ कार्यालय, पुरवा होते हुए एनएच-30 से आवागमन करेंगे।

 

बिंझिया तिराहा

 

महाराजपुर, घंसौर एवं नैनपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बिंझिया तिराहा से चिलमन चौक, पड़ाव रोड, आमानाला, एनएच-30 हाईवे से आरटीओ कार्यालय होकर जाएंगे।

 

पार्किंग व्यवस्था

 

नेहरू स्मारक चौक से माहिष्मती घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस लाइन खो-खो ग्राउंड में, माहिष्मती घाट आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन यहाँ पार्क होंगे।

 

नवीन एसडीएम कार्यालय के सामने

 

माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन एसडीएम कार्यालय के सामने व्यवस्थित रूप से पार्क होंगे।

 

योजना भवन के सामने

 

माहिष्मती घाट आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों के लिए एलआईसी रोड से प्रवेश कर योजना भवन के सामने पार्किंग व्यवस्था की गई है।

एलआईसी से योजना भवन रोड वन-वे रहेगा।

बाहर जाने के लिए योजना भवन से एलआईसी रोड की ओर वापस नहीं आ सकेंगे।

 

सर्किट हाउस परिसर

 

दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सर्किट हाउस परिसर के अंदर की गई है।

 

होमगार्ड कार्यालय ग्राउंड

 

माहिष्मती घाट आने वाले सभी श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर वाहन ग्राउंड के अंदर पार्क होंगे।

 

रेस्ट हाउस (इरिगेशन) परिसर

 

दो पहिया वाहन परिसर के अंदर व्यवस्थित रूप से पार्क होंगे।

 

ऑफिसर मैस परिसर

 

माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन ऑफिसर मैस परिसर में पार्क किए जाएंगे।

महाराजपुर की ओर से माहिष्मती घाट एवं कुंभ स्थल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वर्धमान लॉन (कारीकोन तिराहा), महाराजपुर एवं घाघा-घाघी की ओर से आने वाले समस्त चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था वर्धमान लॉन परिसर के अंदर की गई है।

 

कुंभ स्थल मैदान

 

महाराजपुर तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहनों की पार्किंग छोटे पुल से होकर कुंभ स्थल ग्राउंड में रहेगी।

 

संगम घाट आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीपैड मैदान

 

संगम घाट आने वाले समस्त वाहन संगम तिराहा से प्रवेश कर हेलीपैड मैदान में पार्क होंगे।

बजरंग चैक से चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

नो-एंट्री व्यवस्था

 

प्रातः 5 बजे से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी वाहन अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेंगे।

समस्त यात्री बसें निर्धारित डायवर्सन मार्ग से ही आवागमन करेंगी।

 

विशेष अनुरोध

 

समस्त श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

 

 

 

 

 

मंडला में पुलिस चौपाल: हेलमेट, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जागरूकता

 

मंडला, 14 फरवरी 2026

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना घुघरी (गरैया व खोड़ा खुदरा), थाना मोतीनाला (लुटरा), थाना मवई (अतरिया), थाना बीजाडांडी (कालपी), थाना निवास (चौदस) एवं चौकी पिंडरई (पुततरा), चौकी हिरदेनगर (ओखट खपरी), चौकी चाबी (ठेला) क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

महाराजपुर के पैरामेडिकल छात्रों ने रक्तदान कर मानवता का दिया संदेश, 7 यूनिट रक्त किया दान

जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में भ्रांतियों को किया गया दूर

 

मंडला, 14 फरवरी 2026

स्वयं सिद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल टेक्नोलॉजी, महाराजपुर के छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा में अनुकरणीय मिसाल पेश की है। 14 फरवरी को संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 7 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न केवल रक्त की कमी को पूरा करना था, बल्कि युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

शिविर में जिला चिकित्सालय के पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. योगेश सिरश्याम विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं को ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण, परीक्षण और भंडारण की समस्त तकनीकी प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया, जो उनके व्यावहारिक ज्ञान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

रक्तदान के उपरांत जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने सभी रक्तदाता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. धुर्वे ने युवाओं को भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के जिन विद्यार्थियों ने रक्तदान किया, उनमें सुरेंद्र यादव, लखन बरकडे, कुलदीप पटेल, संग्राम सिंह, तरेंद्र टेकाम, ललिता यूके और नितिन कुर्मी शामिल हैं।

इस अवसर पर स्वयं सिद्ध पैरामेडिकल संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. समीर साहू, ब्रांच कोर्डिनेटर राजेंद्र मेहरा, श्रीमति वर्षा तिवारी, सुरेंद्र यादव, सुश्री शीतल ऊईके, सुश्री अमीषा विश्वकर्मा, सुश्री राजकुमारी सलाम सहित संस्था का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Reva India News

23 सितम्बर को घुघरी में रक्तदान शिविर का आयोजन  

Reva India News

सभी अभ्यर्थी निर्वाचन के दौरान आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें – डॉ. सिडाना प्रेक्षकों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment