Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान में किसान मोर्चा की महती भूमिका : प्रफुल्ल मिश्रा . भाजपा किसान मोर्चा की बैठक संपन्न

मंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं और उनके लाभ को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सरकार की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि अवसंरचना निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि  संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बनती है। इसलिए किसान मोर्चा के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता के रूप में पूरा न करें, बल्कि उनकी प्रभावी क्रियान्विति पर ध्यान दें। बैठक में संगठन ऐप को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी ऐप के माध्यम से दर्ज की जा रही है। कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी संगठन के स्तर पर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि मंडल और बूथ स्तर पर किस प्रकार की गतिविधियां की जा रही हैं और कार्यकर्ता संगठन के लिए किस तरह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वही उन्होंने बताया कि संगठनात्मक गतिविधियों में मंडला जिले का बेहतर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। मंडला को प्रदेश स्तर पर टॉप पांच में स्थान दिलाने में बूथ स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता का उल्लेख किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मंडला जिले की भागीदारी 85 प्रतिशत से अधिक रही है। उन्होंने इसे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धि बताया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री मनहरण पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री जिलेसिंग साहू, जिला मंत्री श्री संतोष चन्द्रोल, श्री पारुल पांडे, श्री वीरेंद्र धर द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष, आनंत राठौर, सुदेश नामदेव,श्री आनंद राजन, श्री अमरजीत सिंह ,  जिला मीडिया प्रभारी पवन राय* सहित जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह 2 मई को

Reva India News

किंगफ़िशर मल्टीप्लेक्स ने अपनी आठवीं वर्षगांठ पर ग्राहकों को दी सौगात

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment