Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर का औचक निरीक्षणः अनुपस्थित मिले 56 कर्मचारियों को नोटिस जारी  

मंडला, 6 मार्च 2026

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय के तीन कार्यालयों में अचानक पहुंचे। उन्होंने सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य में 33, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 07 और परियोजना अधिकारी कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र में 16 अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में नहीं पाया। उन्होंने सभी की उपस्थिति पंजी में अनुपस्थिति लगाकर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने सबसे पहले सहायक आयुक्त कार्यालय जनजातीय कार्य का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगवाई और कार्यालय में नहीं पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों की पंजी में अनुपस्थिति लगा दी। इसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और परियोजना अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर भी यही किया। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास एवं एपीसी श्री केके उपाध्याय मौजूद रहे।

 

इनकी रही अनुपस्थिति

 

कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला में 33 अधिकारी-कर्मचारियों अनुपस्थित पाये गये है। जिसमें  सहायक सांख्यिकीय अधिकारी श्री डी. एस. धुर्वे, उपयंत्री श्री आशीष तिवारी, लेखापाल श्री कैलाश नारायण मसराम, श्री मुकेश कुमार विश्वकर्मा, श्री घनश्याम प्रसाद राणा और श्री राकेश कुमार साहू, सहायक ग्रेड-2 श्री राजेश श्रीवास, श्री रमेश प्रसाद उइके, श्री राजेन्द्र सिंह सैन्द्राम एवं श्री दिलीप कुमार पटैल, सहायक ग्रेड-3 श्री मंशाराम पटेल, श्री गनाराम परस्ते, श्री राकेश कुमार उइके, श्री पवन कुमार मरकाम, श्री विद्याचरण आर्माे और श्री बसीम खान, स्काउट गाइड प्रभारी श्री लोकसिंह पदम, भृत्य श्री भारत सिंह चन्द्रौल, श्री शत्रुघ्न सिंह धुर्वे, श्रीमती साधना झारिया, श्री विवेक चौधरी, श्री सोमदत्त पटैल, श्री भैयालाल भारतिया, श्री अनंतराम मरावी, श्री मयंकधर पाठक, श्री संजय कुमार धुर्वे, श्री प्रवीण कुमार गोमास्ता, श्री राहुल ठाकुर, कु. पलक श्रीवास और श्री मनोज चौधरी, श्री हिमांशुरंजन झारिया उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री राजकुमार यादव तथा समन्वयक वनाधिकार श्री शिवम कछवाहा शामिल है।

इसी प्रकार जिला शिक्षा केन्द्र में डीपीसी श्री कुलदीप कठल, श्री अनिल समदेकर, एपीसी श्री शेषमणी गौतम, एपीसी श्री संतोष साहू, एपीसी श्रीमती विनिता सोनी, सहायक यंत्री श्री सुरेद्र यादव, लेखापाल श्री कमल चौरसिया, श्री अनिल मिश्रा, एलडीसी श्री राजेश पाण्डे, श्री जगदीश नांगवशी और श्रीमती सीमा डोगरवार, ओपीपी श्री पुष्पेन्द्र पटेल, चालक श्री राजेन्द्र उईके, भृत्य संजय पटेल, श्री धनेश्वर रजक तथा श्रीमती माधवी सिधिंया गैर हाजिर मिले।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नु वरकडे, मुख्य लिपिक श्री राजेन्द्र पाल, लेखापाल श्री विनय तोष मरावी, सहायक ग्रेड-2 श्री जगदीश चौधरी,

सहायक ग्रेड -3 श्री गणेश पुरी उइके, भृत्य श्रीमती मंजू सेनी एवं ऑपरेटर श्री जावेद अली निरीक्षण के दौरान  अनुपस्थिति पाए गए।

 

Related posts

होली के अवसर पर 3 एवं 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Reva India News

आज 2 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर मण्डला 7 जनवरी 2021 जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 8 जनवरी को 2 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत घाघा एवं नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Reva India News

लाड़ली बहना योजना की राशि से हर माह की बचत ने बदली जिंदगी श्रीमती चांदनी पांडे बनीं स्वावलंबन की मिसाल

Reva India News

Leave a Comment