Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंजनिया विद्युत उपकेन्द्र में पावर ट्रांसफार्मर स्थापित, लो वोल्टेज से मिलेगी निजात

मंडला, 19 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की टेक्निकल टीम द्वारा लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंजनिया क्षेत्र के लोगों की बढ़ती हुई विद्युत आवश्यकताओं को देखते हुए विद्युत उपकेंद्र में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के लिए नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस पावर ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र के लगभग 5000 उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज एवं ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी, उपभोक्ताओं को निरंतर, स्थिर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। घरेलू कृषि एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को विशेष लाभ मिलेगा।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन 28 को

Reva India News

जिला स्तरीय युवा उत्सव 14 नवम्बर को इण्डोर स्टेडियम में केबिनेट मंत्री और सांसद के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

Reva India News

लेखापाल कार्यालय नैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

Reva India News

Leave a Comment