Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेहरू पार्क नर्मदा तट पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला नर्मदा में एसडीईआरएफ नगरपालिका के समन्वय से दिखाया लाइव डेमो

मंडला, 7 मार्च 2026

स्थानीय नेहरू पार्क में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एसडीईआरएफ और नगरपालिका की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपदा के समय त्वरित बचाव और सुरक्षा के विभिन्न तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया।

कार्यशाला के दौरान एसडीईआरएफ के जवानों ने नर्मदा नदी में लाइव डेमो दिया। टीम ने बताया कि यदि रेस्क्यू के दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट जाए, तो उस स्थिति को कैसे संभालें ?

डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए रिंग के अलावा सामान्य बोतलों, रस्सी और साड़ी जैसी घरेलू वस्तुओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। टीम के जवानों ने ’चिन पुलिंग’ और ’हेड पुलिंग’ जैसी तकनीकों के माध्यम से पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके साझा किए।

अग्नि और रासायनिक दुर्घटनाओं पर केंद्रित मॉकड्रिल

 

आगामी गर्मियों के मौसम को देखते हुए अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष अभ्यास किया गया। जिसमें आग पर काबू पाने के लिए पानी, बालू (रेत) और अग्निशमन यंत्रों  के सही उपयोग का तरीका बताया गया। इसी प्रकार रासायनिक या औद्योगिक दुर्घटना होने पर किए जाने वाले प्राथमिक बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

जवानों ने बाढ़ के दौरान उपयोग होने वाले पेशेवर उपकरणों जैसे लाईफ बाय, लाईफ जैकेट और फेंडरफ्लोटीन बॉल का प्रदर्शन किया। साथ ही सीमित संसाधनों में खाली प्लास्टिक बोतलों से बनाई गई ’लाइफ सेविंग’ सामग्रियों के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, एसएलआर श्री हीरालाल तिवारी, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी, एसडीईआरएफ प्रभारी श्री नरेश साहू, प्लाटून कमांडर श्री हेमराज परस्ते सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

30 नवंबर को 14 पंचायतों में लगेंगे ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर मुरैना में करेंगे ध्वजारोहण

Reva India News

शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बच्चों का बढ़ाएं मोटिवेशन- कलेक्टर श्री धोटे कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment