Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“गांव की बेटी योजना” एवं “प्रतिभा किरण योजना” में आवेदन प्रारंभ

छात्रवृत्ति के आवेदन ऑनलाइन

 

मंडला 3 जनवरी 2025

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “गाँव की बेटी योजना” एवं “प्रतिभा किरण योजना” के अंतर्गत शैक्षणिक-सत्र 2024-25 में प्रवेशित छात्राओं के ऑनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन सुविधा प्रारंभ कर दी गई हैं।

उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत शैक्षणिक-सत्र 2024-25 में प्रवेशित समस्त पात्र छात्राएं “गांव की बेटी योजना” एवं “प्रतिभा किरण योजना” के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगी। छात्राएं पोर्टल https://hescholarship.mp.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगी। समस्त विश्वविद्यालय के कुलसचिवों एवं शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को सत्र 2024-25 में प्रवेशित छात्राओं के आवेदन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देश जारी किये गये है।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

देवरीकला में हरियाली यात्रा : नवांकुर सखी योजना अंतर्गत किया गया पौधारोपण  

Reva India News

टीएल बैठक में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर जोर कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment