Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए अनुविभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला, 13 मार्च 2026

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी, कालाबाजारी एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) मण्डला द्वारा आदेश जारी कर जिले के विभिन्न अनुविभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल के निर्देशों के परिपालन में यह व्यवस्था लागू की गई है। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर से संबंधित शिकायतों की त्वरित जांच करने तथा शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश के तहत मण्डला, घुघरी, बिछिया, नैनपुर एवं निवास अनुविभागों में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता हो तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी न होने पाए।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related posts

टीएल बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध क्रय दरों में वृद्धि

Reva India News

Leave a Comment