Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक कल्याण वर्ष 2026: सिलगी में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

मंडला, 7 मई 2026

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाए जाने के तहत 6 मई को विकासखंड मंडला की ग्राम पंचायत सिलगी में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषक रथ भ्रमण के माध्यम से किसानों से संवाद स्थापित करते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

संगोष्ठी में किसानों को ई-विकास प्रणाली, एम.पी. किसान ऐप के उपयोग, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही उपार्जन कार्य से संबंधित टोकन की वैधता और नियमों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नरवाई प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि नरवाई जलाने पर शासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इसके अंतर्गत 2 एकड़ तक 2500 रुपए, 2 से 5 एकड़ तक 5000 रुपए तथा 5 एकड़ से अधिक पर 15000 रुपए का अर्थदंड निर्धारित है।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों जैसे बीज भंडारण, खेतों की सफाई, उर्वरक प्रबंधन, मृदा नमूना परीक्षण एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

Related posts

न्यायालय तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर पेश करें दावा/आपत्ति

Reva India News

’एक पेड़ माँ के नाम’ किया गया पौधारोपण

Reva India News

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं – मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: इंडोर स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन

Reva India News

Leave a Comment