Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने के लिए स्कूल प्रमुखों की बैठक आयोजित

मंडला, 13 मार्च 2026

मंडला में शासन के महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को एचपीवी का मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा मिडिल स्कूलों के हेड मास्टर्स की बैठक आयोजित की गई।

एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने इस बैठक में सभी प्रधानाध्यापक और प्राचार्य को सरकार की मंशानुरूप एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मंडला विकासखंड क्षेत्र की चिंहित किशोरियों को टीकाकरण केंद्र तक पहुँचने के लिए प्रेरित करने का काम स्कूल के शिक्षकों का है। पालक और बच्चे शिक्षकों की बात आसानी से समझते हैं, इसलिए आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से आये चिकित्सक ने भी सुरक्षित टीकाकरण की विस्तार से जानकारी दी। यातायात पुलिस की ओर से बैठक में आये उप निरीक्षक श्री योगेश राजपूत ने सभी स्कूल प्रमुखों को हेलमेट के उपयोग की महत्ता के बारे में बताया। बैठक में सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री एमएस मसराम, श्री रंजीत गुप्ता एवं बीआरसी श्री अनादि वर्मा के साथ स्कूलों के प्राचार्य व प्रधान अध्यापक मौजूद रहे।

Related posts

आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

श्री कुलस्ते घाटों की सफाई अभियान में हुए शामिल

Reva India News

विजयदशमी पर पुलिस लाइन में मंत्री श्रीमति उइके ने किया शस्त्र पूजन

Reva India News

Leave a Comment