Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम पर जनजागरूकता सेमिनार आयोजित

मंडला, 13 मार्च 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार 13 मार्च को जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में “माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007” के संबंध में विस्तृत जनजागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिकों को अधिनियम के प्रावधानों, अधिकारों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।

सेमिनार में ग्राम पंचायत मंडला से 59 वरिष्ठजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को पेंशन हितलाभ का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत मंडला के अध्यक्ष श्री सोनू भल्लावी, उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंगोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रतिमा शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना था।

Related posts

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

Reva India News

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment