Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत चार क्लस्टरों में होंगे सामूहिक विवाह

मंडला, 14 मार्च 2026

जिले में वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार जिले में चार क्लस्टर बनाकर पात्र कन्याओं के विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम क्लस्टर में जनपद पंचायत मंडला के साथ नगर पालिका मंडला और जनपद पंचायत मोहगांव शामिल होंगे। द्वितीय क्लस्टर में जनपद पंचायत नैनपुर, नगर पालिका परिषद नैनपुर तथा नगर पंचायत बम्हनीबंजर शामिल हैं। तृतीय क्लस्टर में जनपद पंचायत बिछिया के साथ जनपद पंचायत मवई, नगर पालिका परिषद बिछिया तथा जनपद पंचायत घुघरी को शामिल किया गया है। वहीं चतुर्थ क्लस्टर में जनपद पंचायत निवास, नगर पंचायत निवास, जनपद पंचायत बीजाडांडी तथा जनपद पंचायत नारायणगंज शामिल रहेंगे।

योजना के तहत प्रत्येक क्लस्टर में 200 पात्र कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस प्रकार जिले में कुल 800 जोड़ों को योजना का लाभ मिलेगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मंडला, नैनपुर, बिछिया, निवास और घुघरी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विभाग ने पात्र परिवारों से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिए समय पर आवेदन करें। इच्छुक परिवार संबंधित जनपद पंचायत, नगरीय निकाय या सामाजिक न्याय विभाग से संपर्क कर निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

 

Related posts

ग्राम बरवाही को मिली स्वास्थ्य सुविधा की सौगात सांसद श्री कुलस्ते ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

Reva India News

चौरसिया परिवार ने विधि-विधान से की देवउठनी एकादशी की पूजा

Reva India News

हरिशंकर नामदेव बने भारतीय जनता पार्टी मण्डला के नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी

Reva India News

Leave a Comment