Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 981.9 मिमी वर्षा मंडला तहसील में सबसे अधिक 1097.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला 22 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 22 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 981.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 22 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 8.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 10.2 मि.मी., बिछिया में 12.4 मिमी, निवास में 2.8 मि.मी., घुघरी में 11.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 13.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक तहसील मंडला में 1097.4 मिमी, नैनपुर में 1025.6 मिमी, बिछिया में 892.6 मिमी, निवास में 1036.7 मिमी, घुघरी में 835.8 मिमी एवं नारायणगंज में 1013.3 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 529.2 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 747.4 मिमी, नैनपुर में 730.8 मिमी, बिछिया में 421.4 मिमी, निवास में 497.7 मिमी, घुघरी में 249.7 मिमी एवं नारायणगंज में 540.1 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी  

Reva India News

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना का लाभ लें

Reva India News

Leave a Comment