Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

                                             मण्डला।  जिले के ग्राम हिरदेनगर स्थित कालिका झरोपी कुंज में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर हवन-पूजन भंडारा के साथ प्रसादी वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किए। कथा का आयोजन 10 मार्च से प्रारंभ होकर 17 मार्च तक चला जिसमें प्रतिदिन दोपहर से सायं तक श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। कथा के अंतिम दिवस यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। कथावाचक परम पूज्य संत प्रवर सिया बल्लभदास वेदांती जी महाराज अयोध्या धाम द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और मानव जीवन के मूल्यों का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान महारास, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह, गोवर्धन लीला एवं सुदामा चरित्र जैसे प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समापन दिवस पर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया जिसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री प्रकाश-ज्योति मिश्रा परिवार रहे जिनके द्वारा पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। आयोजक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, अनिल मिश्रा एव समस्त मिश्रा परिवार ने भागवत कथा के आयोजन में उपस्थित धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया है। वहीं कथा का श्रवण करने प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते, कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईके सहित अनेक जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी पहुंचे।

Related posts

2 सप्ताह में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सकते हैं दावा/आपत्ति

Reva India News

अभिभावक 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुरांक अवश्य पिलाएँ कलेक्टर ने की अपील

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान

Reva India News

Leave a Comment