Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संगम घाट महाराजपुर में विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

मंडला, 17 मार्च 2026

कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 19 मार्च को संगम घाट महाराजपुर में विक्रमोत्सव 2026 महोत्सव का आयोजन प्रातः 9 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेंद्र घोरमारे, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रंजीत गुप्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री अनुप नामदेव को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन होगा।

Related posts

एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के संबंध में उपयोगी जानकारी

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 118 आवेदकों की समस्या

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 30 अगस्त 2021

Reva India News

Leave a Comment