Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान दिवंगत आरक्षकों के परिजनों को मिला आर्थिक संबल

मंडला, 26 मार्च 2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला में पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत मंडला पुलिस के दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंडला पुलिस में पदस्थ आरक्षक श्री मनोज वरकड़े का 30 नवंबर 2024 को सामान्य मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार आरक्षक श्री कमल मरावी का 28 जुलाई 2025 को सामान्य मृत्यु होना पाया गया। उक्त प्रकरणों में उनके निधन के उपरांत आवश्यक दस्तावेज संकलित कर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मंडला के माध्यम से बीमा क्लेम की संपूर्ण प्रक्रिया विधिवत पूर्ण कराई गई।

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा द्वारा आरक्षक श्री मनोज वरकड़े की माँ श्रीमती मुन्नीबाई वरकड़े एवं आरक्षक श्री कमल मरावी की पत्नी श्रीमती गनशिया बाई मरावी को 10-10 लाख रुपये की बीमित राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा मंडला के मुख्य शाखा प्रबंधक श्री शेखर कोल्हे, सहायक प्रबंधक श्री उमाशंकर बर्मन एवं मुख्य लिपिक श्री नीरज दुबे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का मंडला आगमन आज

Reva India News

Adopt a self-regulation model for tech industries

Admin

रात्रि चौपाल पुतर्रा में लगाई गई विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

Reva India News

Leave a Comment